Jay Times News

यह सेवा पितरों को समर्पित

...
संवाददाता।
लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र के दाऊद नगर, साठ फिटा रोड पर अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा भोजन पैकेट, दूध, ब्रेड, बिस्कुट, काफी, कापी , पेन, पेन्सिल, डाइपर, महिलाओं की सामग्री, फल व पानी आदि सामग्री नाव में वितरित किया। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के महामंत्री एडवोकेट देवेंद्र शुक्ल ने बताया कि हमारा संकल्प है कि प्रभावित क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की जाए! उन्होंने कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में सभी को यथाशक्ति मदद करना चाहिए! उन्होंने कहा कि इस कार्य से आज पितृ विसर्जन के दिन पूर्वज भी तृप्त हो जाएंगे! उन्होंने यह भी कहा कि इतने बड़े क्षेत्र में बाढ़ आई हुई है इसमें सरकार के साथ ही सभी दलों, सामाजिक संगठनों को तथा प्रशासनिक अमले को भी साथ मिलकर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचानी चाहिए। हमारा संगठन पूरी शिद्दत के साथ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है! यह जानकारी देते हुए वेद प्रकाश शर्मा ने बताया, जो स्वयं इस अभियान में शामिल थे, कि संगठन के संस्थापक श्री सुधांशु शुक्ल जी, संध्या वाजपेई जी , अभिषेक शुक्ल, बृजेश कुमार शुक्ल, राजेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post