Jay Times News

जीएनआईटीएम कैंपस स्थित ए आर जयपुरिया स्कूल मे न्यायमूर्ति महामहिम श्री राम मनोहर नारायण मिश्रा द्वारा किया गया रावण दहन

...
संवाददाता। 
लखनऊ। जीएनआईटीएम कैंपस स्थित एआर जयपुरिया स्कूल मे छात्र - छात्राओं ने रामलीला का नाट्य मंचन एवं रावण दहन कार्यक्रम किया।
इस कार्यक्रम मे न्यायमूर्ति महामहिम श्री राम मनोहर नारायण मिश्रा द्वारा रावण दहन किया गया। उन्होंने अपने उदभोधन मे बच्चों को अन्याय पर न्याय की विजय के लिए धैर्य और सतत प्रयास पर चलने का मार्ग बताया।
न्यायमूर्ति महामहिम श्री राम मनोहर नारायण मिश्रा जी ने गोकरन नरवदेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन परिवार के सभी सदस्यो को इस सुन्दर आयोजन के लिए बधाई दी।
संस्था के चेयरमैन आदरणीय प्रोफेसर श्री नरेंद्र मणि त्रिपाठी जी ने बताया कि किसी भी विद्यालय की रीड की हड्डी वहां का शिक्षक होता है। ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद भी संस्था के शिक्षकों द्वारा इतनी मेहनत और लगन के साथ अपने कार्य को कुशलता पूर्वक सम्पूर्ण करना यहाँ के बच्चों के उज्जवल भविष्य को दर्शाता है। संस्था के संरक्षक एवं चेयरमैन द्वारा सभी सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया।

संस्था के वॉइस चेयरमैन डॉ शिवेश मणि त्रिपाठी जी ने इतनी सुंदर प्रस्तुति के लिए बच्चों की सरहाना की और कहा शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी चाहे वह खेल कूद हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्था हर स्तर पर बच्चों को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने आए हुए अभिभावकों से भी कहा कि वह लोग नियमित रूप से अपने बच्चों को स्कूल भेजे जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

संस्था की सचिव डॉ मैत्री मणि त्रिपाठी जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्था के सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं एवं सदस्यों की तरफ से आभार प्रकट किया।

संस्था द्वारा संचालित ए आर जयपुरिया स्कूल के छात्र - छात्राओं ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों की बहुत सुंदर एवं मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी।छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं द्वारा की गई रामायण की लिलाओ ने सभी का मन मोह लिया और पूरा कैंपस जय श्री राम से गूंज उठा।
इस आयोजन में डॉ अमरीक सिंह (पूर्व वीसी) ने उपस्थित होकर सभी छात्र -छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि यहां के बच्चों में वह ऊर्जा है जो हेलीकॉप्टर उड़ा सकते हैं। उन्होंने ए आर जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य श्री चंदन मिश्रा को एवं शिक्षक - शिक्षकाओ को भी कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी। इस आयोजन मे जी एन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न संकायों के निदेशक, प्रधानाचार्य सहायक निदेशक, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ-साथ अभिभावकों एवं क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति देकर आयोजन को सफल बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post