Jay Times News

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं इक्विटी हेल्थ केयर के तत्वावधान में निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

...
संवाददाता। 
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं इक्विटी हेल्थ केयर के तत्वावधान में
 निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच की गई तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनु वैश्य के नेतृत्व में निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अंजनी कुमार पांडेय रहे। इस अवसर पर मनोज सिंह ठाकुर, प्रमोद मिश्रा, विजय शंकर बाजपेई, वीरेंद्र मिश्रा, रवि मोहन श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, वीर बहादुर उपाध्याय, मीता गुप्ता, राहुल वैश्य, दिलीप मिश्रा, विपिन सिंह, हरिओम अवस्थी, राजकुमार सिंह, अमित निगम सहित इक्विटी हेल्थ केयर के सभी डॉक्टर, नर्स एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने इक्विटी हेल्थ केयर के डॉक्टरों, स्टाफ एवं मनु वैश्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। सभी के सहयोग से यह सराहनीय पहल संभव हो सकी है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post