Jay Times News

सनातन सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा

...
संवाददाता।
लखनऊ।
राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष विजयादशमी के पावन अवसर पर "जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा आगामी 20 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे उत्सव (प्रतीक) स्थल से प्रारम्भ होकर अक्ति और उमंग की अविरल धारा का रूप लेगी तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर 2 बजे पुनः उत्सव (प्रतीक) स्थल पर सम्पन्न होगी। कुल 68 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में अगवान श्रीराम के जयकारों से सम्पूर्ण राजधानी गुंजायमान होगी।

ये बात राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने विश्व संवाद केंद्र में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष संत समाज का विशेष आशीर्वाद भी रामभक्तो को प्राप्त होगा। महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी (निरंजनी अखाड़ा), कौशिक जी महाराज एवं हनुमान सेतु के मुख्य पुजारी के संत चरण यात्रा के प्रारंभ में मार्गदर्शित करेंगे। हनुमान अश फिल्म के मुख्य कलाकार प‌द्मश्री श्री अनिल रस्तोगी जी का भी सानिध्य भी प्राप्त होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदरणीय प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी की प्रेरणा से यह यात्रा प्रतिवर्ष नवीन कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। ललित जी ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए अपने पराक्रम, पुरुषार्थ और बलिदान से सिख समाज सदैव अग्रसर रहा है। शोभायात्रा में अग्रसर की भूमिका में इस वर्ष सिख समाज का प्रतिनिधित्व भी रहेगा।

वर्तमान परिस्थिति में उनकी सहभागिता और राष्ट्र को सशक्त और श्रेष्ठ बनने में उनका योगदान सदैव अतुलनीय है और भविष्य में भी हम सभी इस कार्य में सजग रहेंगे।

विजयादशमी शोभा यात्रा क्रमशः गोमती नगर, इन्दिरा नगर, विकास नगर, अलीगंज, कपूरथला, श्री हनुमान सेतु, केजीएमसी, चौक, ठाकुरगंज, बालागंज, बुद्धेश्वर मंदिर, अवध चौराहा, आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज, राजभवन, 1090 चौराहा से होती हुई पुनः अपने गंतव्य तक पहुँचेगी। यात्रा में


दोपहिया और चारपहिया वाहनों का विशाल काफिला शामिल रहेगा, जो नगरवासियों के लिए आस्था और भव्यता का अप्रतिम दृश्य प्रस्तुत करेगा।

समिति के मीडिया प्रभारी शिवांक रमन ने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत हेतु नगर के 151 प्रमुख चौराहों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। 151 चौराहा समितियाँ विभिन्न स्थलों पर यात्रा का अभिनंदन पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से करेंगी। लगभग 100 से अधिक स्थानों पर श्र‌द्धालुओं ‌द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर एक अध्य रथ भी शोभायमान रहेगा, जिसमें भगवान श्रीरामलला विराजमान होंगे और समूची यात्रा का आकर्षण केंद्र बनेंगे। यात्रा के समापन स्थल पर भंडारे प्रसाद का भी आयोजन होगा। जिसके माध्यम से लखनऊवासी विजयादशमी के पावन अवसर पर यात्रा का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस शोभायात्रा में केवल राजधानी ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के 21 जिलों का प्रतिनिधित्व भी होगा, जिससे यह आयोजन राज्यव्यापी एकता और उत्सव का स्वरूप लेगा।

राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के मिलन प्रमुख ऋषि राज जैन ने बताया कि शोभायात्रा को सफल और अनुशासित बनाने हेतु अनुशासन और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न 22 एयरपोर्ट्स और FM चैनलों का सहयोग लिया जा रहा है, जिससे प्रदेशभर के श्रद्धालुओं तक इस पावन आयोजन का संदेश पहुँच सके। राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति इस आयोजन की मुख्य आयोजक है। यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक धारा और भारतीय परंपराओं के गौरवपूर्ण वैभव का अनुपम साक्षात्कार भी कराएगी।

समिति के अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव, सचिव ऋषि राज जैन और मीडिया प्रभारी शिवांक रमन भदौरिया ने राजधानीवासियों से मंगलवार प्रातः 8 बजे से इस दिव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और आस्था के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post