Jay Times News

"जय जय महिषासुर मर्दिनी, जय जय हे...." आदि देवी भजनों से देवी की आराधना


...
संवाददाता
लखनऊ - "जय जय महिषासुर मर्दिनी, जय जय हे...." आदि देवी भजनों से मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा द्वारा विवेक खण्ड 3, गोमतीनगर स्थित् निवास स्थान पर आयोजित भजन संध्या महिलाएं भक्ति रस में डूबीं।

भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। कीर्ति अशोक के "गौरा तेरा नाम देवों में सबसे प्यारा है....", डॉ. ज्ञानमती वर्मा के "दरबार में माता वैष्णो के, दुख दर्द मिटाए जाते हैं....", आशा सिंह के "तेरा रूप बड़ा विकराल, डर लागे......", "तुम ओढ़ चुनरिया के "बोल के चलो, शेरावली का जयकारा बोल के चलो..." आदि भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रेखा शर्मा ने बताया कि पिछले कई सालों से चैत्र नवरात्रि व शारदीय नवरात्रि में भजन-कीर्तन आयोजित किया जाता है जिसमें सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता करती हैं।
इस अवसर पर रेखा शर्मा, गीता शर्मा, अनन्या शर्मा, उमा भटनागर, प्रभा उपाध्याय, शशिभा सक्सेना, आशा सिंह, डॉ. ज्ञानमती वर्मा, कीर्ति अशोक, नीना श्रीवास्तव, अंशू गुप्ता, शैली अवस्थी, मेघा मुद्गल, नीलम शर्मा, नीतू, सीमा सिन्हा, कुसुम वर्मा, अर्चना तिवारी, रेनू तिवारी, सुमन लता सिंह, माला शर्मा, उर्मिला गुप्ता, सुदामा देवी, रेखा पाण्डेय, कल्पना, जया श्रीवास्तव एवं भोपाल से पधारी मोनिका घोष सहित अन्य कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post