हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा की समीक्षा बैठक सम्पन्न
संवाददाता।
-उत्तम गुप्ता (भुर्जी) सर्वसम्मति से बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
-फर्जी पदाधिकारियों को किया गया निष्कासित
-यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को 350 सीटें जिताने का लिया संकल्प
लखनऊ। हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा (भारत) एवं भुर्जी महासभा के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व० नानकदीन भुर्जी (एडवोकेट, उच्ब न्यायालय) के असामयिक निधन (28 जुलाई 2026) के उपरांत संगठन के रिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दायित्व के निर्वहन एवं अधिम रणनीति हेतु आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को यू०पी० प्रेस क्लब, हजरतगंज (लखनऊ) में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता एवं राष्ट्रीय/प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री शिव कुमार गुप्ता जी (जिला पंचायत अध्यक्ष सीतापुर केन्द्रीय राष्ट्रीय प्रभारी हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यवाहक) भुर्जी महासभा) एवं अन्य समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्व० नानकदीन भुर्जी जी के ज्येष्ठ सुपुत्र श्री उत्तम गुप्ता (भुर्जी) को हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा (भारत) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा गरीबों, पिछड़ों और बंचितों के हक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख प्रस्ताव एवं निर्णय पारित किए गए
संस्थापक स्व० नानकदीन भुर्जी जी के निधनोपरांत संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों से बिना किसी परामर्श या सहमति के स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर भ्रामक प्रचार किया गया एवं मनमाने ढंग से नियुक्तियां शुरू कर दी गई। मोर्चा यह स्पष्ट करता है कि ऐसे व्यक्तियों द्वारा की गई समस्त नियुक्तियां स्वतः शून्य (अमान्य) घोषित की जाती हैं और इस कृत्य में लिप्त सभी व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित किया जाता है।
संगठन और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने वाले तथा स्व० नानकदीन भूर्जी जी के नाम व संगठन के प्रतीकों का दुरुपयोग करने वाले तत्वों को अंतिम चेतावनी दी जाती है कि वे तत्काल अपनी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध धोखाधड़ी एवं मानहानि की सुसंगत धाराओं में कठोर न्यायिक व दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
मोचों ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की है कि संगठन के निष्ठावान पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को आयोगों, निगमों एवं विभिन्न बोडों में न्यूनतम 5-5 पदों पर समायोजित/मनोनीत किया जाए। इसके साथ ही, केंद्र व राज्य सरकार की विगत 9 वर्षों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु घर-घर पत्रक वितरण अभियान चलाया जाएगा। मोर्चा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी को 350+ सीटों पर ऐतिहासिक विजय दिलाने तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
Post a Comment