Jay Times News

वर्तमान स्टॉक को क्लियर करने हेतु पर्याप्त समय देने की व्यापारियों की मांग


...
संवाददाता।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा पूजा ,हवन एवं दीपक जलाने के लिए तैयार किए जाने वाले अखाद्य वसा उत्पादों के लिए जारी नई नियमावली की अनुपालन के लिए नयी पैकिंग एवं वर्तमान स्टॉक को क्लियर करने हेतु पर्याप्त समय देने की मांग की।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पूजा ,हवन और दीपक जलाने के लिए तैयार किए जाने वाले अखाद्य वसा उत्पादों को खाद्य घी के रूप में बेचे जाने हेतु खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण धारको हेतु तत्काल प्रभाव से पूजा घी के नाम से किसी भी उत्पाद के निर्माण ,भंडारण एवं विक्रय पर रोक लगाई है
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बयान जारी कर कहा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह नियम उचित है किंतु किसी भी नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करना उचित नहीं है।

क्योंकि व्यापारियों के पास स्टॉक क्लियर करने तथा निर्माता कंपनियों को नई पैकिंग के निर्माण हेतु पर्याप्त समय मिलना चाहिए उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस संबंध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त डॉ रोशन जैकब से मिलकर उनसे निर्माता कंपनियों को नई नियमावली के अनुपालन हेतु नई पैकिंग हेतु तथा व्यापारियों को वर्तमान स्टाक को क्लियर करने हेतु पर्याप्त समय देने की मांग करेगा उन्होंने कहा कोई भी नियम अचानक से लागू होने पर व्यापारियों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है तथा विभाग को इस प्रकार के निर्णय लेने में तथा आदेश जारी करने में व्यवहारिकता को भी देखना चाहिए अन्यथा व्यापारियों का उत्पीड़न शुरू हो जाता है

Post a Comment

Previous Post Next Post