संवाददाता।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश नवयुवक वाल्मीकि चेतना सभा की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर फल वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप को महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सामाजिक समानता और वाल्मीकि समाज के उत्थान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वर्ष 2027 में सफाई कर्मचारियों की भर्ती तथा संविदा कर्मचारियों को स्थायी किए जाने से संबंधित आशाएं भी व्यक्त की गईं। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों के सम्मान, रोजगार और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में विजय वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, शिव प्रसाद, जुनैद अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा एवं एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
Post a Comment