Jay Times News

उत्सव दुर्गा पूजा समिति, जानकीपुरम, लखनऊ

...
संवाददाता

-किशोर कुमार के सदाबहार गीतों ने बांधा समां, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
लखनऊ। उत्सव दुर्गा पूजा समिति, जानकीपुरम, लखनऊ के भव्य पूजा पंडाल में आयोजित संगीतमय सांस्कृतिक संध्या ने श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कोलकाता के प्रसिद्ध प्लेबैक गायक भास्कर ठाकुर तथा लोकप्रिय गायिका प्रियंका राय चौधरी ने महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार के कालजयी मधुर गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

दोनों कलाकारों की सुरमयी आवाज, भावपूर्ण गायन और आकर्षक मंच प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को संगीत के रंग में रंग दिया। एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर संगीत प्रेमियों से खचाखच भरा रहा और दर्शकों ने देर रात तक इस यादगार संगीत संध्या का आनंद उठाया।

उत्सव दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह संगीतमय आयोजन इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा। कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

उत्सव दुर्गा पूजा समिति, जानकीपुरम, लखनऊ की ओर से भास्कर ठाकुर एवं प्रियंका राय चौधरी को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जय माता दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post