Jay Times News

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय,प्रदेश एवं नगर कार्यकारिणी की प्रारंभिक सूची कोर कमेटी को सौंपी गई

...
संवाददाता। 
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र निगम एवं लखनऊ नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपनी-अपनी कार्यकारिणियों की प्रथम सूची कोर कमेटी को सौंप दी है। इन सूचियों में संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी एवं जानकी शरण शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर एवं सुरेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, सतीश जायसवाल, हरि ओम दुबे एवं अब्दुल हलीम, वरिष्ठ महासचिव यासिर अजहर सिद्दीकी, महासचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ सचिव रितेश अग्रवाल, सचिव निखिलेश यादव एवं शिवकुमार पाल सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। वरिष्ठ संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह, संगठन मंत्री रतन दास एवं करुणा शंकर वैश्य, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, मंत्री एवं सलाहकार पदों पर भी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। वरिष्ठ मीडिया प्रभारी का नाम अभी नामांकित होना शेष है तथा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास रहेगी।

उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में संरक्षक रविंद्र नाथ निगम एवं रवी मोहन श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, उपाध्यक्ष शफात सफदर एवं गौरव द्विवेदी, वरिष्ठ महासचिव शिलेंद्र शर्मा एवं अमित सिंह, महासचिव राजीव टंडन, कोषाध्यक्ष राजीव यादव तथा संगठन मंत्री, संयुक्त मंत्री, सचिव, मीडिया प्रभारी, मंत्री एवं प्रवक्ता सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ नगर कार्यकारिणी में संरक्षक संतोष सिंह, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष समिति गुप्ता, वरिष्ठ महासचिव शिवम नरूला, महासचिव राजीव पटेल, वरिष्ठ संगठन मंत्री बीके सिंह, कोषाध्यक्ष शमीम अंसारी, वरिष्ठ मंत्री रामबाबू अनुरागी, संयुक्त मंत्री रणजीत सिंह, सचिव सुजीत सिंह, मंत्री दिव्यांश सोनकर, मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह एवं प्रचार मंत्री अरविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है कोर कोर कमेटी ने कहा है नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपनी-अपनी टीम का जल्द से जल्द शपथ ग्रहण समारोह करवाने की तैयारी करें

Post a Comment

Previous Post Next Post