Jay Times News

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया मताधिकार का प्रयोग

...
संवाददाता। 
लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान दिवस पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महानगर स्थित हीवेट पॉलिटेक्निक में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने गोमतीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आलमबाग स्थित जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान किया। मतदान के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी के साथ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या मतदान किया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि स्नातक निर्वाचन के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह एवं शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post