...
संवाददाता।
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक गोमती नगर, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व उपाध्यक्ष गोमती नगर मनुज शर्मा जी को विभूति खंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि अर्पित गोयल के पदोन्नत होने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। संगठन ने मनुज शर्मा जी की निष्ठा, कर्मठता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने मनु शर्मा जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने आपकी निष्ठा और कर्मठता पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। आशा है कि आप व्यापारियों के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी एवं लगन से कार्य करेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी सहित शुभम यादव, निशांत दुबे, नीलम मिश्रा, तुषार नरूला, श्रीधर, कपिल, अनस, मेहराज, नवनीत, गोलू, अश्वनी मिश्रा आदि पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
Post a Comment